8 महीने में चीन की रियलमी को भारत में मिली बड़ी सफलता, कंपनी देने जा रही है शानदार तोहफा
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में आठ महीने पहले ही प्रवेश किया था और इतने कम समय में कंपनी पूरे देश में न केवल अपनी पहचान बनाने में सफल रही है बल्कि तेजी से उभरती नंबर वन युवा ब्रांड भी बन गई है। अभी तक कंपनी अपने हैंडसेट की बिक्री केवल ऑनलाइन करती है लेकिन अब रियलमी ने ऑफलाइन बाजार में भी अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बनाई है।
Third party image reference
कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि साल 2019 की दूसरी छमाही में एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर्स खोले जाएंगे। हैंडसेट निर्माता ने यह भी संकेत दिया कि वह अपनी एक्सेसरीज लाइन-अप का भी विस्तार करेगी।
Third party image reference
रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने कहा कि 2019 की दूसरी छमाही में हम भारत में एक्सक्लूसिव स्टोर्स खोलेंगे, जहां संभावित खरीदार रियलमी के संपूर्ण पोर्टफोलियो का अनुभव ले सकेंगे, जिसमें एक्सेसरीज के साथ स्मार्टफोन भी शामिल होंगे।
Third party image reference
मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट के अनुसार ओनली-ऑनलाइन कंपनी रियलमी ने 2018 की चौथी तिमाही में 8 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की टॉप स्मार्टफोन कंपनियों में जगह बनाने में सफलता पाई है। चीन की हैंडसेट निर्माता का फिलहाल हैदराबाद में एक आरएंडडी सेंटर है, जबकि दूसरा सेंटर चीन में है।
कंपनी का विनिर्माण संयंत्र ग्रेटर नोएडा में है, जिसकी उत्पादन क्षमता लगभग 6-8 करोड़ हैंडसेट सालाना है। सेठ ने बताया कि कंपनी का ग्रेटर नोएडा में एक और संयंत्र हाल ही में शुरू हुआ है, जो वर्तमान संयंत्र के बगल में ही है। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता दोगुनी हो गई है।
Third party image reference
इसके अलावा रियलमी ने देश के 150 शहरों में 20,000 से ज्यादा मल्टी-ब्रांड रिटेल स्टोर्स के साथ भी भागीदारी की है। साइबरमीडिया रिसर्च की मोबाइल हैंडसेट रिपोर्ट के अनुसार रियलमी के स्मार्टफोन की बिक्री में पिछले साल सितंबर-अक्टूबर की अवधि में जुलाई-अगस्त की तुलना में 600 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और यह देश का सबसे तेजी से उभरता ब्रांड है।





No comments: