सनी लियोनी ने दिया स्विमिंग पूल में धक्का, फिर देखिए उनके साथ क्या हुआ
अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी टीम के साथ वह हमेशा मस्ती के मूड में रहती है। पिछले लंबे अर्से से बड़े पर्दे पर भले ही उनकी कोई फिल्म नहीं आई हो लेकिन एक वीडियो उनकी सोशल मीडिया पर छा गई है। इस वीडियो में सनी टीम के साथियों के साथ प्रैंक करते नजर आ रही हैं।
Third party image reference
इस वीडियो में सनी अपने दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। जहां वो स्विमिंग पूल के पास डांस करते नजर आ रही हैं। इस वीडियो के दौरान सनी मजाकिया अंदाज में एक लड़के को पानी में ढकेल देती हैं। जिसके बाद सनी के दोस्त भी उन्हें पानी में गिरा देती हैं।
Third party image reference
अब सनी लियोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इस वीडियो को सनी लियोनी ने शेयर करते हुए लिखा है कि ये प्रैंक वैसा नहीं हुआ जैसा मैंने चाहा था लेकिन मजा बहुत आया।
Third party image reference
वीडियो, यूट्यूब चैनल से।
दरअसल, हिंदी फिल्मों से दूर सनी लियोनी इन दिनों महज आइटम नंबर ही कर रही हैं। जहां वो इस वक्त तमिल फिल्मों में भी काम कर रही हैं। सनी की फिल्म का नाम वीरमादेवी है, इसमें वह एक योद्धा के किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी।
लेकिन सनी लियोनी अपने पति और बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर हमेशा तस्वीर साझा करती हैं। इसके साथ ही वह पहले भी प्रैंक वीडियो शेयर कर चुकी हैं। बहुत पहले उनके साथियों ने सेट पर शूटिंग के वक्त उन्हें सांप से डराया था। जब प्लास्टिक का सांप सनी के शरीर पर डाल दिया था तो वह डर कर भाग गईं थी। सनी लियोनी का यह वीडियो भी उस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब स्विमिंग पूल वाला वीडियो छाया हुआ है।




No comments: