मैसेज या स्टेटस नहीं, New Year 2019 की बधाई अब दें शायराना अंदाज़ में, देखें नए साल की 15 लाजवाब Shayari

Happy New Year 2019 Shayari: इस बार नए साल 2019 की बधाई (New Year 2019 Wishes) को आप हर साल रटे जाने वाले मैसेज से नहीं बल्कि शायरी (Happy New Year Shayari) के जरिए करें.


मैसेज या स्टेटस नहीं, New Year 2019 की बधाई अब दें शायराना अंदाज़ में, देखें नए साल की 15 लाजवाब Shayari
Happy New Year 2019 Shayari in Hindi and Urdu
नई दिल्ली: Happy New Year 2019 Shayari in Hindi and Urdu: शायरी (shayari) में जो बात कही जाती है वो सीधा दिल तक जाती है. प्यार का इज़हार हो या नए साल की मुबारकबाद (New Year shayari), हर लफ्ज़ को शायराना अंदाज़ में कहा जाए तो उसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है. इसलिए इस बार नए साल 2019 की बधाई (New Year 2019 Wishes) को आप हर साल रटे जाने वाले मैसेज से नहीं बल्कि शायरी (Happy New Year Shayari) के जरिए करें. नए साल की शानदार शायरी (New Year 2019 Shayari) ढूंढने के लिए आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं, बल्कि यहां ही साल 2019 (New Year 2019) के लिए 15 लाजवाब शायरी दी जा रही हैं. इन्हें अपने दोस्तों, प्यार या फिर परिवार को भेजें और मिलकर मनाएं नए साल का जश्न (New Year 2019 Celebration). 

Happy new year Sayari.

आज इक और बरस बीत गया उस के बग़ैर 
जिस के होते हुए होते थे ज़माने मेरे 
नया साल 2019 मुबारक
अब के बार मिल के यूं साल-ए-नौ मनाएंगे 
रंजिशें भुला कर हम नफ़रतें मिटाएंगे 
नया साल 2019 मुबारक

चेहरे से झाड़ पिछले बरस की कुदूरतें 
दीवार से पुराना कैलन्डर उतार दे 
नया साल 2019 मुबारक

देखिए पाते हैं उश्शाक़ बुतों से क्या फ़ैज़ 
इक बरहमन ने कहा है कि ये साल अच्छा है
नया साल 2019 मुबारक

एक बरस और बीत गया 
कब तक ख़ाक उड़ानी है 
नया साल 2019 मुबारक

एक लम्हा लौट कर आया नहीं 
ये बरस भी राएगां रुख़्सत हुआ 
नया साल 2019 मुबारक


इक अजनबी के हाथ में दे कर हमारा हाथ 
लो साथ छोड़ने लगा आख़िर ये साल भी 
नया साल 2019 मुबारक

इक साल गया इक साल नया है आने को 
पर वक़्त का अब भी होश नहीं दीवाने को
नया साल 2019 मुबारक

जिस बरहमन ने कहा है कि ये साल अच्छा है 
उस को दफ़नाओ मिरे हाथ की रेखाओं में
नया साल 2019 मुबारक

कौन जाने कि नए साल में तू किस को पढ़े 
तेरा मेयार बदलता है निसाबों की तरह  
नया साल 2019 मुबारक

किसी को साल-ए-नौ की क्या मुबारकबाद दी जाए 
कैलन्डर के बदलने से मुक़द्दर कब बदलता है
नया साल 2019 मुबारक

कुछ ख़ुशियां कुछ आंसू दे कर टाल गया 
जीवन का इक और सुनहरा साल गया 
नया साल 2019 मुबारक

मुंहदिम होता चला जाता है दिल साल-ब-साल 
ऐसा लगता है गिरह अब के बरस टूटती है  
नया साल 2019 मुबारक

न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए 
ख़ुदा करे कि नया साल सब को रास आए 
नया साल 2019 मुबारक

न शब ओ रोज़ ही बदले हैं न हाल अच्छा है 
किस बरहमन ने कहा था कि ये साल अच्छा है 
नया साल 2019 मुबारक

No comments:

Powered by Blogger.